Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को किया गया...

मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक

बहराइच। रविवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति टीम थाना रूपईडीहा द्वारा हकीमगांव व हथमरवा में बहु बेटी सम्मेलन किया गया महिलाओं तथा बालिकाओं को उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गये आदेशो निर्देशों के क्रम में तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकरी योजनाओं के बारे में व बालिकाओं से उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। महिला संबंधी घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 आदि व साइबर संबंधित अपराध के शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। इस मौके पर उपनिरीक्षक सूर्यभान, धनंजय सिंह, महिला आरक्षी कनक सरोज आदि मौजूद रहीं।

स्रोत: शाहिद हुसैन बहराइच

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments