HomeHealth & Fitnessआज का राशिफल 29 मार्च  2026: अचानक से कुछ घटनाएं दिल पर...

आज का राशिफल 29 मार्च  2026: अचानक से कुछ घटनाएं दिल पर डाल सकती हैं प्रभाव

मेष 
 दिन प्यार के मामले में थोड़ा भावनाओं से भरा हो सकता है। कोई पुरानी बात फिर से दिमाग में आ सकती है, जिससे हल्का मनमुटाव हो जाए। लेकिन अगर खुलकर बात कर ली तो सब ठीक हो जाएगा।  

वृषभ 
 दिन साथी के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें, नहीं तो छोटी बात बड़ी बन सकती है। समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ता संभल जाएगा। सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त से बात करके अच्छा महसूस हो सकता है।

मिथुन
 दिन आज प्यार में धैर्य बनाए रखने को कहता है। अगर कोई बात खटक रही है तो उसे ज्यादा खींचने के बजाय जल्दी सुलझा लें। दिल की बात बोलना  फायदेमंद रहेगा।

कर्क 
 रिश्ते में बैलेंस बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों पर मूड खराब हो सकता है, लेकिन समझदारी से सब संभल जाएगा। इस समय नई दोस्ती की शुरुआत हो सकती है

सिंह 
 दिन लव लाइफ में बढ़िया रह सकत है। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आपसी समझ भी बढ़ेगी। नए रिश्ते के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन जल्दीबाजी करना सही नहीं होगा।

कन्या 
 प्यार में थोड़ी खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करने से बचें और शांति से बात करें। सिंगल लोगों की किसी पुराने जान-पहचान वाले से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं।

तुला 
 दिन प्यार के मामले में काफी अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन मजबूत होगा। सिंगल लोगों को कोई खास इंसान मिल सकता है। दिन शांत रहेगा, बस समझदारी बनाए रखें।  

वृश्चिक 
 दिन पार्टनर के साथ अच्छी समझ को दिखा सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े कम होंगे। साथी के साथ दोपहर के बाद कहीं बाहर जाने की योजना भी बन सकती है।

धनु 
 प्यार के मामले में थोड़ा झिझक महसूस हो सकती है। आप कुछ नया सोच सकते हैं, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के मौके बन सकते हैं।

मकर 
रिश्ते में शांति और समझ बनी रहेगी। हल्की-फुल्की बातें परेशान कर सकती है, लेकिन बात करके सब ठीक हो जाएगा।  पुरानी यादें परेशान कर सकती हैं, इसलिए खुद को शांत रखें और आगे बढ़ने की सोचें।

कुंभ 
 प्यार में अपने साथी की ओर से कुछ अधिक सुनने को मिल सकता है। पर इस समय आपका साथी कुछ सर्प्राइज भी सामने रख सकता है। कुछ लोगों को कोई नया रोमांटिक मौका मिल सकता है। 

मीन 
रिश्ता और भी मीठा हो सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। कुछ के लिए आज का दिन नए रिश्तों की झलक देने वाला भी हो सकता है। जो महसूस करते हैं, उसे कहने में हिचकिचाएं नहीं।
 पं सुभाष पाण्डेय 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments