श्रावस्ती।62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा आयोजित पाँच मैचों की अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता श्रृंखला में क्षेत्रक मुख्यालय, स.सी.बल., लखीमपुर खीरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर श्रृंखला अपने नाम कर ली। श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय, स.सी.बल., लखीमपुर खीरी ने क्षेत्रक मुख्यालय, स.सी.बल., गोरखपुर को 7-1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता वी. विक्रमण, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय, स.सी.बल., लखीमपुर खीरी के दिशा-निर्देशन में आयोजित की गई। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय दिया। निर्धारित समय तक चले मुकाबले में लखीमपुर खीरी ने 7-1 से शानदार जीत दर्ज की।लखीमपुर खीरी की ओर से बेनेट तारो ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल दागे, जबकि पूरी प्रतियोगिता में कुल 7 गोल कर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने। वहीं गुलज़ार अली ने फाइनल मुकाबले में 2 गोल कर टीम की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए अधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक दक्षता का विकास करती हैं।
⭐ सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय ⭐












