HomeUncategorizedकौन था बिलाल आरिफ सलाफी जिसकी हत्या से लोग जोड़ रहे धुरंधर...

कौन था बिलाल आरिफ सलाफी जिसकी हत्या से लोग जोड़ रहे धुरंधर कनेक्शन?


पाकिस्तान के मुरीदके में ईद के मौके पर एक सनसनीखेज घटना घटी है, जहां आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ की हत्या कर दी गई। इस हत्या से ज्यादा उसका तरीका चर्चा का केंद्र बन गया है। हत्या के स्टाइल को देखते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे धुरंधर फिल्म से जोड़ना शुरू कर दिया है। जिस तरह बिलाल की हत्या की गई है, उसी तरह का मर्डर सीन धुरंधर फिल्म में दिखाया गया है।

21 मार्च को मुरीदके में बिलाल आरिफ मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर आए ही थे कि हमलावरों ने उन पर गोली चलाई और चाकू से कई बार वार किए। हत्या की वजह अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। बिलाल के मर्डर का स्टाइल नया नहीं है, इससे पहले भी इसी तरीके से लोगों की हत्या हो चुकी है। बिलाल आरिफ की मौत के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कमेंट बॉक्स में लोग कह रहे हैं कि यह धुरंधर फिल्म के मर्डर सीन जैसा है। अब सवाल उठता है कि बिलाल आरिफ कौन है, जिसकी इस प्रकार हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: ‘हमदर्दी है तो ईरान चले जाओ…’, शियाओं पर जुल्म ढा रहे आसिम मुनीर?

कौन है बिलाल आरिफ सलाफी?

बिलाल आरिफ सलाफी लश्कर-ए-तैयबा का अहम चेहरा था। वह 2005 में ही इस संगठन से जुड़ा था। संगठन में नए लोगों को शामिल करने और फंडिंग इकट्ठा करने का काम करता था। बिलाल मुख्य तौर पर कई युवाओं को कश्मीर जिहाद नाम की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर संगठन में जोड़ चुका था। संगठन में शामिल करने के बाद युवाओं को अपराधी और आतंकी बनाने के लिए ट्रेनिंग देता था। 2005 से अब तक बिलाल अहमद ने कई अपराधों को अंजाम दिया है।

बिलाल आरिफ सलाफी कई सालों से पाकिस्तान के मुरीदके में रह रहा था और वहीं उसकी हत्या की गई। मुरीदके को आतंकी संगठन का गढ़ माना जाता है, जहां हमेशा हाई सिक्योरिटी रहती है। इसके बावजूद यहां बिलाल को मौत के घाट उतार दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने पहले से प्लानिंग की थी, जिस वजह से हत्या को अंजाम दिया गया।

इस हत्या के बाद अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसकी साजिश से इसे अंजाम दिया गया। कई जानकारों का मानना है कि शायद संगठन के दूसरे गुट ने यह हत्या करवाई है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं पाकिस्तान का नहीं हूं’, धुरंधर 2 के विलेन विवेक ने दी ट्रोलर्स को जवाब

धुरंधर स्टाइल में की गई हत्या

पाकिस्तान के मुरीदके में आतंकी संगठन चैन की नींद सोते थे, लेकिन बिलाल आरिफ की हत्या ने सबकी नींद उड़ा दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है।हत्या के बाद जमीन पर गिरे बिलाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मर्डर के बाद अफरा-तफरी मच गई है। इस वीडियो को देखने के बाद कई एक्स अकाउंट्स पर लोगों ने कहा है कि यह हत्या बिल्कुल धुरंधर फिल्म के एक सीन जैसी है।

एक व्यक्ति ने वीडियो देखकर कहा, ‘धुरंधर की घटना अभी-अभी असल जिंदगी में घटी है, जो अविश्वसनीय है। इसे देखकर बहुत खुशी हुई।’

किरी नाम के व्यक्ति ने कहा, ‘अज्ञात बंदूकधारी भी धुरंधर 2 की रिलीज का जश्न मना रहे हैं।’

ईशा पूने ने कहा, ‘अभी भी काम चल रहा है। यह मर्डर सीन धुरंधर 3 में आएगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments