#बस्ती_न्यूज
बस्ती में सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर करीब 3 बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थ, जूस और छांव का सहारा लिया। ग्रामीण इलाकों में भी लोग पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए। देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान गिरकर करीब 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस बनी रही। तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में भी परेशानी हुई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में तेज आंधी और बारिश से मिली राहत:दिन में पारा 41 डिग्री पहुंचा, रात में तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस हुआ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












