HomeHealth & Fitnessएस्केलेटर पर छिड़ा महासंग्राम, दो महिलाओं की लड़ाई 

एस्केलेटर पर छिड़ा महासंग्राम, दो महिलाओं की लड़ाई 

दिल्ली : सोशल मीडिया पर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जब लड़ते हुए लोगों के वीडियो वायरल न होते हो। हर दिन हंसी-मजाक और जुगाड़ के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं मगर उन्हीं के साथ एक या दो वीडियो ऐसे भी वायरल हो जाते हैं जिसमें लोग लड़ते दिखते हैं और हर कुछ दिनों में मेट्रो के अंदर या फिर मेट्रो स्टेशन पर लड़ने वालों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजर आया।

लड़ाई की वीडियो हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला एस्केलेटर पर है और दूसरी उसी एस्केलेटर के स्टार्टिंग प्वाइंट पर है। जो महिला एस्केलेटर के स्टार्टिंग प्वाइंट पर है, वो भागकर एस्केलेटर पर चढ़ती और दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे नीचे उतार देती है जिससे वो गिर जाती है। इसके बाद वो उसे जोर से लात भी मारती है। इसके बाद क्या था, वो महिला उठती है और पहली वाली के बाल पकड़कर लड़ने लगती है। दोनों एक दूसरे के बाल पकड़कर कभी एस्केलेटर पर चढ़ते और कभी नीचे उतरते और साथ में लड़ते दिखते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं का क्लेश।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 83 हजार लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस एक वीडियो को कई सारे लोगों ने अपने-अपने अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- ये बीमारी बेंगलुरु में भी फैलता जा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग वीडियो बना रहे हैं मगर बीच में कोई नहीं आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- लड़ो, और जोर लगाकर लड़ो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या मसला हो सकता है। एक और यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में रोज कुछ न कुछ तो होता ही रहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments