बस्ती – वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलभरिया के सिवान में रविवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने लगभग 10 बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर राख हो गई।
आग की लपटें देखकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ों की डालियों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही, विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई।
इस अग्निकांड में बेलभरिया गांव निवासी अयोध्या की ढाई बीघा, परसालालशाही के चंद्रप्रकाश की डेढ़ बीघा, मनोज गुप्ता की एक बीघा, रसीदा खातून के रहन वाला एक बीघा खेत और नोहर के रहन वाले दो बीघा खेत की गेहूं की फसल जल गई। इसके अतिरिक्त, अज्ञात किसान की भी दो बीघा फसल का नुकसान हुआ है।
एसडीएम रुधौली मनोज प्रकाश ने बताया कि घटना स्थल पर हल्का लेखपाल और कानूनगो को भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पीड़ित किसानों को मुआवजे की राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।
बस्ती – शॉर्ट सर्किट से 10 बीघा गेहूं की फसल जली:वाल्टरगंज में ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई, मुआवजे की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












