#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में कप्तानगंज-टिनिच मार्ग पर एकटकवा स्थित कजरी कुंड रेशम फार्म के पास शाम करीब 5:20बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक बाइक पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के निवासी राजमणि (22), शिवम (20) और नेहा (पुत्री अशोक कुमार) सवार थे। दूसरी बाइक पर बलुआ, थाना कप्तानगंज निवासी रविंद्र कुमार (19) सवार था। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जिसे सीएचसी कप्तानगंज में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि शेष तीन गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी पीआरबी वाहन से घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। यहां भी कॉलर द्वारा बार-बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं आ सकी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। हालांकि, 108 सेवा की घोर लापरवाही के चलते न तो दुर्घटनास्थल पर और न ही सीएचसी से एंबुलेंस उपलब्ध हो सकी। घायल सीएचसी के बाहर करीब दो घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में तड़पते रहे। इस दौरान 112 पीआरबी संख्या 7835 पर तैनात हेड कांस्टेबल राजीव गौड़ व रवि तथा हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा घायलों की मदद में जुटे रहे। लगभग दो घंटे बाद 102 सेवा की एंबुलेंस पहुंचने पर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा सका। थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप ने जानकारी दी कि 108 एंबुलेंस सेवा की मॉनिटरिंग लखनऊ से होती है। इस घटना ने एक बार फिर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की खामियों को उजागर किया है। हालांकि, पुलिसकर्मियों व हाइवे देवदूत की तत्परता ने घायलों को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभ
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दो बाइकों की टक्कर में 4 घायल:बस्ती में एंबुलेंस के लिए 2 घंटे इंतजार, 3 गंभीर घायलों को रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












