महराजगंज के वार्ड नंबर-7 शिवनगर स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। आरोग्य मंदिर के चिकित्सक डॉ. उत्सव सिंह ने बताया कि उमस भरी गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से लोग उल्टी-दस्त, टाइफाइड, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. उत्सव सिंह के मुताबिक, अब तक लगभग 15 से 20 मरीज उपचार के लिए आरोग्य मंदिर पहुंचे हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त, कमजोरी और बुखार जैसी शिकायतें थीं। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, साफ और उबला हुआ पानी पिएं तथा अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शिवनगर आरोग्य मंदिर में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े:बदलते मौसम से उल्टी-दस्त और बुखार के मामले दर्ज
RELATED ARTICLES











