Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर की खबर का असर, जल योजना में तेजी:महादेवा नासिरगंज में...

दैनिक भास्कर की खबर का असर, जल योजना में तेजी:महादेवा नासिरगंज में जल्द घरों तक पहुंचेगा पानी


श्रावस्ती में दैनिक भास्कर द्वारा 13 अगस्त को प्रकाशित खबर “हर घर जल योजना में टंकी नींव तक, पानी नहीं पहुंचा” का असर दिखा है। खबर के बाद महादेवा नासिरगंज जल योजना के काम में तेजी आई है, और जल जीवन मिशन ने इसकी प्रगति की जानकारी दी है। जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत महादेवा नासिरगंज में पाइप पेयजल योजना का निर्माण मेसर्स जी.ए. इन्फ्रा वी.पी.एल. (जे.वी.) द्वारा किया जा रहा है। योजना के तहत पंप हाउस का 80 प्रतिशत, नलकूप का 100 प्रतिशत और उच्च जलाशय का 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कुल 14.201 किलोमीटर वितरण प्रणाली में से 10.621 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, 844 में से 244 गृह संयोजन भी पूरे कर लिए गए हैं। जल जीवन मिशन ने बताया कि क्षेत्र निचले भू-भाग और जलभराव वाला होने के कारण निर्माण कार्य में बाधाएं आ रही थीं। जलभराव कम होने के बाद शेष कार्य शुरू किया जाएगा और विस्तारित सीआरआईपी अवधि में योजना को पूरा कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular