Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)टीकाकरण के24 घंटे बाद डेढ़ माह के बच्चे की मौत:परिजनों ने लगाए...

टीकाकरण के24 घंटे बाद डेढ़ माह के बच्चे की मौत:परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, सीएमओ ने जांच का आश्वासन दिया


श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर खादरा गांव में टीकाकरण के 24 घंटे के भीतर डेढ़ माह के एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बुधवार को टीका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। हालांकि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने टीकाकरण से मौत होने की बात से इनकार करते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है। लालपुर खादरा निवासी बृजलाल के डेढ़ माह के बेटे शिवा को बुधवार को टीका लगाया गया था। परिजनों के अनुसार, टीका लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बच्चे की मौत को टीकाकरण से जोड़ते हुए स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि टीकाकरण के बाद ही बच्चे की हालत बिगड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने स्पष्ट किया है कि टीकाकरण से बच्चे की मौत होने की बात सही नहीं है और मामले की गहन जांच की जाएग

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular