श्रावस्ती जनपद के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट के विश्राम पुरवा गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे रास्ते दलदल में बदल गए हैं। ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इस कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इससे उन्हें राहत मिलेगी और बीमारियों का खतरा भी कम होगा।
श्रावस्ती: विश्राम पुरवा में जलभराव:हरदत्त नगर गिरंट के विश्राम पुरवा में जल निकासी की व्यवस्था नहीं
RELATED ARTICLES












