महराजगंज के सिसवा विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरी में विभिन्न विकास कार्यों का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित और चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा उपयोगिता की जानकारी ली गई। निरीक्षण के लिए उप निदेशक पंचायत पारुल सिसोदिया और जिला पंचायत अंबेडकर नगर के सहायक अभियंता राजीव रॉय सहित एक टीम सेमरी गांव पहुंची। टीम ने पंचायत भवन, तालाब और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों और जिम्मेदारों से कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया और उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभा में कराए जा रहे विकास कार्यों की उपयोगिता और उनसे आमजन को मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों का नियमित निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान पंचायत से जुड़े अन्य अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित जिम्मेदार भी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सेमरी में विकास कार्यों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण:उप निदेशक पंचायत पारुल सिसोदिया ने सिसवा ब्लॉक में की जांच
RELATED ARTICLES












