Homeक्राइम (Crime)UP: 18 घंटे का दावा, 5 घंटे भी नहीं बिजली...बिजली संकट पर...

UP: 18 घंटे का दावा, 5 घंटे भी नहीं बिजली…बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा, बिजलीघर पर जड़ दिया ताला

UP: मथुरा के बाजना क्षेत्र में लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर दिखाई दिया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने जिला संयोजक चेतन नौहवार के नेतृत्व में बाजना बिजलीघर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजलीघर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

’18 घंटे के दावे, लेकिन मिल रही सिर्फ 4-5 घंटे बिजली’

धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि धान और बाजरा की फसल इस समय सिंचाई के महत्वपूर्ण दौर में है, लेकिन क्षेत्र में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। उनका आरोप था कि सरकार जहां किसानों को 18 घंटे बिजली देने का दावा करती है, वहीं हकीकत में मुश्किल से 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। ऊपर से बार-बार होने वाली ट्रिपिंग के कारण सिंचाई का काम भी बाधित हो रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।

Also Read: UP: पेपर लीक के विरोध में सहारनपुर में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

गर्मी और ट्रिपिंग से बढ़ी परेशानी, ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय लगातार बिजली कटने से भीषण गर्मी और मच्छरों के बीच लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि बिजलीघर पर लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर मौजूदा बिजली भार को संभालने में सक्षम नहीं है, जिसके कारण आए दिन ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। किसानों ने क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।

एसडीओ पहुंचे मौके पर, किसानों ने रखीं कई प्रमुख मांगें

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ लाल बहादुर मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। इस दौरान किसानों ने बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था और अधिकारियों के कथित असहयोगी रवैये पर नाराजगी जताई। किसान नेताओं ने कृषि कार्य के लिए 18 घंटे तथा ग्रामीण इलाकों में 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बकाया बिल होने पर किसानों के बिजली कनेक्शन न काटने और ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग रखी।

Also Read: UP: मिर्जापुर में किन्नर हत्याकांड का खुलासा शराब पिलाकर गला दबाया, ऑटो से ले जाकर ट्रैक किनारे फेंका शव

एक सप्ताह का अल्टीमेटम, आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

किसान नेता सोनू प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली आपूर्ति, ट्रिपिंग की समस्या और अधिकारियों के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। वहीं, एसडीओ ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस प्रदर्शन में चेतन नौहवार, सोनू प्रधान, अजय सरपंच, करूआ सिंह, देवेंद्र सिंह, लोकेश सरपंच, रवि वाल्मीकि, प्रशांत प्रधान, आजाद भगत समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments