#बस्ती_न्यूज
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बस्ती में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसके अतिरिक्त, समाजवादियों ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों, प्रदेश और देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इन सभी विषयों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता, युवाओं, महिलाओं और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर विधायक महेंद्र यादव के साथ विक्रमजोत से हिमांशु सिंह रानू, नन्हे यादव, पप्पू यादव, अरविंद सिंह, अरुण सिंह, राम धीरज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया में सपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन:नीट पेपर लीक, महंगाई; बेरोजगारी और लाठीचार्ज पर सरकार का ध्यान खींचा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












