विद्युत चोरी रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए-जिलाधिकारी
श्रावस्ती।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्य उद्देश्य जनपद में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करना, उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और लाइन लॉस को कम करना रहा। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार निर्बाध आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए साथ ही आंधी-तूफान या तकनीकी खराबी आने पर क्विक रिस्पांस टीम तुरंत सक्रिय होकर फॉल्ट को ठीक करे। जले या खराब हुए ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता पर बदला जाए, इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण हेल्पलाइन नंबर 1912 और कंट्रोल रूम को और सक्रिय किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली कटने का सही कारण और बहाली का समय पता चल सके। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि विद्युत चोरी रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य किया जाए, चिह्नित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होने निर्देशित किया कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले और फीडर मॉनिटरिंग में फेल होने वाले वितरण अधिकारियों व इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जनता को बेहतर, पारदर्शी और भरोसेमंद बिजली व्यवस्था देना सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है।
बैठक में अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण राज नारायन, समस्त उप खण्ड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।












