#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 27 जून 2026 को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर से दसिया बाजार जा रही थी। रास्ते में बसौखा गांव के पास सुनसान स्थान पर पहले से मौजूद आमिर खान ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर अशोभनीय हरकत की। विरोध करने पर वह उसे जबरन खेत की झाड़ियों की ओर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर मारपीट कर दी धमकी महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ थप्पड़, लात और मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद उसने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़िता की शिकायत पर 23 जुलाई 2026 की रात रुधौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान बसौखा गांव निवासी करीब 30 वर्षीय आमिर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में महिला से दुष्कर्म का प्रयास:सुनसान रास्ते पर रोककर खेत में खींचा, विरोध पर मारपीट; आरोपी पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












