Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मंदिर सौंदर्यीकरण में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई:कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष...

मंदिर सौंदर्यीकरण में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई:कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष ने निरीक्षण कर दी चेतावनी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में आदर्श नगर पंचायत कप्तानगंज क्षेत्र के मटिहनिया में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने स्थानीय लोगों के साथ मंदिर प्रांगण में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों और संबंधित ठेकेदार ने अध्यक्ष को अवगत कराया कि मंदिर परिसर के आसपास रहने वाले कुछ लोगों द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य में लगातार समस्याएं उत्पन्न की जा रही हैं। इस शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता की। उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि धार्मिक कार्यों में बाधा उत्पन्न करना न केवल दूषित मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि यह विकास कार्यों को बाधित करने की मंशा को भी उजागर करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों को निर्बाध रूप से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रति उत्साह देखा गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments