HomeHealth & Fitnessजाने 26 जुलाई का इतिहास? भारतीय सेना के अदम्य साहस की लड़ाई 

जाने 26 जुलाई का इतिहास? भारतीय सेना के अदम्य साहस की लड़ाई 

भारत के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख बेहद खास है। 26 जुलाई 1999 को ही भारतीय सेना ने अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान को कारगिल की लड़ाई में हराया था। वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ कारगिल युद्ध करीब 84 दिनों तक चला था। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों और बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों पर अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुश्मनों को पराजित किया और 26 जुलाई 1999 को विजय प्राप्त की।

कारगिल युद्ध मई 1999 में शुरू हुआ, जब पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर कारगिल क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण भारतीय चौकियों पर कब्जा कर लिया। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन विजय के साथ जवाब दिया। भारतीय सेना ने कठिन मौसम, दुर्गम पहाड़ों और विषम परिस्थितियों के बावजूद असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प के साथ सभी कब्ज़ाई गई चौकियों को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया। इस युद्ध में भारत के अनेक वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी बहादुरी और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा है।

कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक जीत का उत्सव नहीं बल्कि उन वीर योद्धाओं के साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करने का अवसर भी है। इस दिन पूरे देश में श्रद्धांजलि सभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाते हैं। कारगिल विजय दिवस हमें यह संदेश देता है कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमारे सैनिक हर परिस्थिति में अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। हमें उनके त्याग का सम्मान करना चाहिए और देशभक्ति, एकता तथा राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, प्रेरणा और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र1876 – कलकत्ता (कोलकाता) में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।1945 – विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।1951 – नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।1956 – मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया।1965 – मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।1974 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।1997 – श्रीलंकाई टीम ने क्रिकेट एशिया कप जीता।1997 – खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास की सजा।1998 – महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया।2000 – फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।2002 – इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातो के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सजा सुनाई।2005 – नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।2008 – यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौर मंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की।2008 – गुजरात के अहमदाबाद में कई धमाके, 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए।2012 – सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत हुई।2013 – पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट, 57 लोग मारे गए।2016 – सोलर इंपल्स 2 पृथ्वी का चक्कर लगाने वाला पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला विमान बना।

जन्म1904 – मालती चौधरी – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गाँधीवादी थीं।1910 – बी.आर. पंथुलु- भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता थे।1915 – कृष्ण पट्टाभि जोइस – प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य थे।1927 – गुलाबराय रामचंद – पूर्व भारतीय क्रिकेटर थे। 1972- जुगल हंसराज – भारतीय अभिनेता, लेखक।

मृत्यु1983 – सत्य नारायण सिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा पूर्व मंत्री थे।2013 – उबैद सिद्दिकी – भारतीय राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के संस्थापक-निदेशक थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments