Homeजिला / लोकल (Local News)नितिन नवीन ने असम में बाढ़ की स्थिति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

नितिन नवीन ने असम में बाढ़ की स्थिति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से बातचीत कर राज्य में आई भीषण बाढ़ की स्थिति और जमीनी हालात की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चला रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में भाजपा कार्यकर्ता भी पूरी तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटे हैं और प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments