#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 9 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बारीघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज के सामने एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा बारीघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज के सामने हुआ। टक्कर में संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी अशफाक पुत्र गयासुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर लालगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल अशफाक को निजी वाहन से बस्ती जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और उसके चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सामान्य कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:जनता इंटर कॉलेज के सामने हादसा, आरोपी चालक हिरासत में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












