Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवा पुलिस ने जिला बदर को हिरासत में लिया:न्यायालय के आदेश पर...

नौतनवा पुलिस ने जिला बदर को हिरासत में लिया:न्यायालय के आदेश पर बस्ती जिले के लिए रवाना किया गया


महराजगंज पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नौतनवा थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), महराजगंज ने 22 जून, 2026 को एक आदेश पारित किया था। उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत, जयचन्द्र यादव पुत्र बनारसी को महराजगंज जनपद की सीमाओं से जिला बदर घोषित किया गया था। जयचन्द्र यादव ग्राम गनेशपुर टोला कोहड़वल, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज का निवासी है।
इस आदेश के अनुपालन में, नौतनवा थाना पुलिस ने 25 जुलाई, 2026 को अभियुक्त जयचन्द्र यादव को ग्राम गनेशपुर से हिरासत में लिया। सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, उसे जिला बदर आदेश के अनुरूप जनपद बस्ती के थाना कोतवाली के लिए रवाना कर दिया गया। इस कार्रवाई को उप निरीक्षक दिव्यांश राय, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव और रिक्रूट कांस्टेबल महाशक्ति सिंह की पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments