Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में भैंस के पीछे नदी में उतरा युवक डूबा:घंटों की तलाश...

बस्ती में भैंस के पीछे नदी में उतरा युवक डूबा:घंटों की तलाश के बाद मिला, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने निकाला शव

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक की कठिनाइयां नदी में डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे मरवटिया आसर गांव के दक्षिण में हुई। सूचना मिलते ही रुधौली पुलिस, फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, मरवटिया आसर गांव निवासी 22 वर्षीय श्याम प्रकाश चौधरी, पुत्र श्री प्रकाश, की भैंस रविवार सुबह करीब सात बजे घारी से छूटकर भाग गई थी। भैंस कठिनाइयां नदी पार कर बड़कुईया गांव की ओर चली गई। श्याम प्रकाश भैंस को वापस लाने के लिए उसके पीछे-पीछे नदी में उतर गए। बताया जा रहा है कि नदी के बीच गहरे पानी में पहुंचने पर उन्होंने संतुलन खो दिया और डूब गए। काफी देर तक श्याम प्रकाश के घर नहीं लौटने पर उनके पिता श्री प्रकाश ने तलाश शुरू की। नदी के आसपास कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विशुनपुरवा चौकी प्रभारी चंद्र प्रकाश सिंह को घटना से अवगत कराया। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर नदी में खोज अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। नायब तहसीलदार नीरज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। रुधौली पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments