Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी कोतवाली तिराहे पर ANPR कैमरा सक्रिय:हेलमेट, यातायात नियमों के उल्लंघन पर...

ठूठीबारी कोतवाली तिराहे पर ANPR कैमरा सक्रिय:हेलमेट, यातायात नियमों के उल्लंघन पर स्वत: कार्रवाई, घर पहुंचेगा ई-चालान


ठूठीबारी पुलिस ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कोतवाली तिराहे पर अत्याधुनिक ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरा सक्रिय कर दिया है। यह कैमरा ठूठीबारी कोतवाली निकट मुख्य सड़क और बाईपास सड़क के मिलन मार्ग पर स्थापित किया गया है। अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान स्वतः होगी और उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ई-चालान भेजा जाएगा। यह ANPR कैमरा प्रत्येक गुजरने वाले वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन कर उसका रिकॉर्ड ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम तक पहुंचाएगा। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड ड्राइविंग या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन की तस्वीर और नंबर स्वतः दर्ज हो जाएगा। दर्ज जानकारी के आधार पर वाहन पंजीकरण से वाहन स्वामी का विवरण प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद एसएमएस के माध्यम से संबंधित वाहन मालिक को ई-चालान जारी किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के लागू होने से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को सड़क पर रोकने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया कैमरे और ऑनलाइन सिस्टम के जरिए संचालित होगी, जिससे कार्रवाई में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित सिंह ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है, न कि केवल जुर्माना लगाना।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular