महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सच्चा राम गुप्ता के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने जमीन और पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि लंबे समय से परिवार में जमीन को लेकर तनाव था और इसी विवाद के चलते मृतक की बहू ने सुनियोजित साजिश के तहत उनकी हत्या कराई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है और सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। यदि जांच और साक्ष्यों में किसी आपराधिक घटना की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
जमीन विवाद के बीच अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत:महराजगंज में परिजनों ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











