#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के विक्रमजोत विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपगढ़ में सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों को आवागमन और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत की सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा-करकट और घास-फूस जमा है। इसके कारण गंदगी फैल रही है और ग्रामीणों को आने-जाने में भी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दो सफाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद वे नियमित रूप से काम पर नहीं आते। ग्रामीणों के अनुसार, कर्मचारी हफ्ते या पंद्रह दिन में एक बार ही दिखाई देते हैं। सड़कों पर कभी झाड़ू नहीं लगाया जाता। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार केवल घास-फूस और पेड़-पौधे सुखाने वाली दवा का छिड़काव कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रूपगढ़ पंचायत में सड़कों पर गंदगी, सफाई ठप:ग्रामीणों को आवागमन और दैनिक कार्यों में परेशानी
RELATED ARTICLES












