Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लालपुर खदरा में सड़क बदहाल:गड्ढों और जलभराव से स्कूली बच्चों को आवागमन...

लालपुर खदरा में सड़क बदहाल:गड्ढों और जलभराव से स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र स्थित लालपुर खदरा के पासी पुरवा जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी भर गया है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क लंबे समय से बदहाल है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और भी खतरनाक हो गई है। इसी मार्ग से होकर आने-जाने को मजबूर स्कूली बच्चों के गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। खेमराज, कर्रे, कोटेदार भूषण, बरसाती, जगतराम, तिलकराम और गोमती सहित कई ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular