Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के पोखरा गांव में बिजली व्यवस्था चरमराई:लटकते तार और झुके खंभे,...

बस्ती के पोखरा गांव में बिजली व्यवस्था चरमराई:लटकते तार और झुके खंभे, ग्रामीण परेशान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज स्थित ग्राम पंचायत पोखरा में विद्युत व्यवस्था गंभीर रूप से चरमरा गई है। ग्रामीण वर्षों से लगातार कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण घरों में बिजली के उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। पूरे गांव में एलटी केबल खंभों से नीचे लटक गई हैं, और कई बिजली के खंभे भी झुके हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।गांव में मुख्य बाजार और एक स्कूल होने के कारण छात्रों का नियमित आवागमन रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। कुछ दिन पहले ही बाजार के बीच में केबल में आग लग गई थी, हालांकि उस समय कोई बड़ा हादसा टल गया था।स्थानीय निवासी दीनदयाल यादव ने बताया कि महीने में दो-तीन बार केबल टूट जाती है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सनी प्रजापति ने जानकारी दी कि उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कई बार केबल बदलवाने की शिकायत दर्ज कराई है, पर हर बार केवल शिकायत का निस्तारण दिखा दिया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय उपभोक्ता प्रेमा देवी ने बताया कि उनके घर में हमेशा कम वोल्टेज रहता है, जिससे कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल पाता। कांवड़ यात्री मनोज प्रजापति ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान तार इतने नीचे लटके होते हैं कि उनकी गाड़ी से छू जाते हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर तारों और खंभों को जल्द से जल्द बदलवाने तथा वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में जेई रचित राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका ट्रांसफर हो गया है। उन्होंने नए जेई मनोज कुमार का नाम बताया, जिनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार फोन करने पर उन्होंने जवाब नहीं दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments