Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटहरा शिव मंदिर विवाद, पुरानी समिति भंग:महराजगंज में श्रावण मेले के लिए...

कटहरा शिव मंदिर विवाद, पुरानी समिति भंग:महराजगंज में श्रावण मेले के लिए 10 सदस्यीय अंतरिम कमेटी गठित


महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर कटहरा खास के प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को सदर तहसील में तलब कर उनकी बातें सुनीं। सुनवाई के बाद मंदिर की पुरानी समिति को भंग कर दिया गया। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए एसडीएम सदर ने तत्काल प्रभाव से 10 सदस्यीय अंतरिम समिति का गठन किया। इस समिति में एडीओ पंचायत सदर, चौकी इंचार्ज बागापार, लेखपाल अमित पटेल, महंत बहरइची दास, भरथ साधु, ग्रामवासी जितेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, उमेश सिंह, मिथिलेश सिंह और रामबचन साहनी को शामिल किया गया है। समिति को श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान एसडीएम सदर ने दोनों पक्षों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं प्रशासन की निगरानी में संचालित होंगी। एसडीएम सदर ने यह भी आश्वासन दिया कि श्रावण मास समाप्त होने के बाद प्रशासनिक निगरानी में ग्राम पंचायत स्तर पर मंदिर प्रबंधन के लिए नई समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का विधिवत पंजीकरण भी कराया जाएगा, जिससे भविष्य में मंदिर की देखरेख, धार्मिक आयोजनों, आय-व्यय तथा अन्य व्यवस्थाएं पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें।
प्रशासन के इस निर्णय को मंदिर प्रबंधन विवाद के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से मंदिर की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और भविष्य में इस प्रकार के विवादों की पुनरावृत्ति पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments