#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट ग्राम पंचायत के पैडा चौराहे पर कूड़े का ढेर जमा होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इन कूड़े के ढेरों पर मच्छर और अन्य कीट पनप रहे हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। गंदगी के कारण हैजा, दस्त और पेट संबंधी अन्य संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। सड़े हुए कचरे और उसे जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं सांस लेने में परेशानी का कारण बन रहा है। स्थानीय निवासियों फूलचंद, नरेंद्र राज पाल, विजय कुमार और शिव कुमार ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पैडा चौराहे पर कूड़े का ढेर:बस्ती साउघाट में बीमारियों का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES












