HomeHealth & Fitnessबेटी का हुआ तलाक तो पिता ने मनाया जश्न

बेटी का हुआ तलाक तो पिता ने मनाया जश्न

तलाक :आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल ही जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और लोग दिन में काफी समय सोशल मीडिया पर स्क्रोल करने में बिता देते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और वहां तरह-तरह के वायरल कंटेंट भी देखते होंगे। कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जो लोगों का ध्यान कुछ ज्यादा ही खींच लेते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक लड़की नजर आ रही है और उसके साथ उसके परिवार वाले नजर आ रहे हैं। सभी ने एक ही जैसी टी-शर्ट पहनी हुई है जिस पर लड़की का चेहरा और ऊपर ‘I Love My Daughter’ लिखा हुआ है। आइए अब आपको मामला बताते हैं। दरअसल वीडियो में दिख रही लड़की का 7 साल बाद तलाक हो गया है और उसके बाद उसके पिता बड़े ही धूम-धाम के साथ उसे अपने घर लेकर आए हैं। जानकारी के मुताबिक लड़की पिता रिटायर जज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments