HomeHealth & Fitnessआईटीसी के गौदाम में लगी भीषण आग करोडों का सामान जलकर स्वाहा

आईटीसी के गौदाम में लगी भीषण आग करोडों का सामान जलकर स्वाहा

IMG_20260731_224417
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात आईटीसी गोदाम में भीषण आग लग गई जिसके फलस्वरूप उसमे रखा करोड़ो का सामान जलकर स्वाहा हो गया
 यह घटना जलेसर रोड स्थित रामकिशन नगर गली नम्बर तीन के उर्मिला किराना स्टोर और आईटीसी गौदाम की है। जहाँ गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गयी। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही स्टोर संचालक का परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया। और आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी। परिजनों के अनुसार करीब 1 घण्टे से अधिक समय बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची। पांच गाड़ियां खाली होने के बाद नगर निगम के तीन टैंकर मंगवाए गये। वहीं बिजली के तारों में आग लगने की आशंका के चलते इलाके की आपूर्ति बंद कर दी गई।

उर्मिला किराना स्टोर की संचालिका प्रशंसा अग्रवाल ने बताया पति की मौत के बाद बेटे माधव और बेटियों के साथ स्टोर का संचालन करती हैं। इसके पीछे स्थित गोदाम मोहन नगर निवासी संजीव वाष्र्णेय का है। वहां रखे घी और तेल की टिन में आग लगने के बाद तेज धमाके से फटने लगे, और आग ने विकराल रूप धारण लिया और घर की दूसरी मंजिल तक आग पहुंच गई।

देर रात हुई घटना को देख लोग अपने घरों को छोड़कर सड़क पर आ गये। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।
बृहस्पतिवार देर रात आग लगने के बाद निकलती लपटें और मौजूद लोगों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। देर रात 1 बजे तक वे आग बुझाने में जुटे रहे। घटनास्थल पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्राधिकारी सिटी संतोष कुमार सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे। थाना उत्तर, रामगढ़, रसूलपुर और उत्तर, दक्षिण थानों का पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है  संचालिका ने बताया आग लगने से करोड़ों रुपए की क्षति हुई है। इसके बाद शुक्रवार को दमकल की कई गाड़ियां दोपहर तक आती रही। 
आग की सूचना सुन सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर भी वहाँ पहुँच गये। और उन्होंने परिजनों को सांत्वना देने के साथ हर तरह की मदद का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments