श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र में पंडित पुरवा (मुरावन पुरवा) ग्राम पंचायत के अंतर्गत पीपल चौराहा से सेमगढ़ा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों और सेमगढ़ा आने-जाने वाले लोगों के लिए एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलना और वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। अक्सर बुजुर्ग, बच्चे और दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे आवागमन और भी कठिन हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासी मुबारक अली, गज्जन, रऊफ, गोरखाली, राजू, रोज अली, दिलीप, रामभवन, फूलचंद, ननके और समय दीन सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान लोगों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
डेढ़ किलोमीटर सड़क जर्जर:पीपल चौराहा से सेमगढ़ा मार्ग के निर्माण की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












