Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवा में कुत्तों का आतंक बढ़ा:स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन ने जल्द कार्रवाई...

नौतनवा में कुत्तों का आतंक बढ़ा:स्थानीय लोग परेशान, प्रशासन ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा


नौतनवा में कुत्तों की बढ़ती संख्या स्थानीय निवासियों, विदेशी पर्यटकों और नेपाल से आने वाले ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़कों और गलियों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते रहते हैं, जिससे राहगीरों पर हमले का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या पर प्रशासन की ओर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कस्बे के मुख्य बाजार, बस अड्डे, भारत-नेपाल बॉर्डर गेट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आवारा कुत्तों का जमावड़ा आम हो गया है। ये कुत्ते अक्सर झुंड बनाकर राहगीरों के पीछे पड़ जाते हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल जाती है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, कुत्ते सुबह और शाम के समय अधिक सक्रिय रहते हैं, जिससे व्यापारियों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्ग ग्राहकों को बाजार में आने-जाने में दिक्कत होती है। कुछ व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की है कि विदेशी पर्यटकों के सामने ऐसी स्थिति भारत की छवि को धूमिल कर सकती है। इसे सीमा सुरक्षा की दृष्टि से भी चिंताजनक माना जा रहा है। बाजार में आने वाले नेपाली नागरिक भी इस समस्या से परेशान हैं। उनका कहना है कि खरीदारी के दौरान कुत्तों का अचानक भौंकना या पीछे पड़ जाना सामान्य बात हो गई है। कई बार बाइक सवार भी इनके कारण दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे हैं। स्थानीय निवासियों सोनू साहू, संजू जायसवाल, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, सतीश जायसवाल, संजय वर्मा मोदनवाल और हरकेश सिंह ने बताया कि स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अभिभावक डर के कारण बच्चों को अकेले सड़क पार करने से रोक रहे हैं। इस संबंध में, अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने स्वीकार किया कि आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ी है और यह समस्या चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत जल्द ही एक अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू करेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए बच्चों को सावधानी बरतने और किसी कुत्ते को चिढ़ाने या उसके पास जाने का प्रयास न करने की सलाह दी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments