#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती–महुली मार्ग पर स्थित बनकटी कस्बे में शनिवार रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार लोडेड पिकअप और बाइक सवार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक जाकर सीधे सींसे में जाकर लग गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज गति में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर बाइक चला रहा था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बनकटी में पिकअप-बाइक की टक्कर:आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












