#बस्ती_न्यूज
बस्ती में एक कांवरिया सेवादार की सड़क हादसे में मौत हो गई। छावनी थानाक्षेत्र के जमौलिया गांव के सामने हाइवे पर शनिवार रात 8 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शनिवार मध्य रात्रि को उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अतरौरा झाम निवासी 45 वर्षीय राम अवतार पुत्र दुबरी के रूप में हुई है। वह किसी काम से जमौलिया गांव गए थे। वापस लौटते समय, बस्ती-अयोध्या लेन पर सड़क पार करते हुए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राम अवतार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अयोध्या जनपद के दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शनिवार मध्य रात्रि करीब 1 बजे को राम अवतार ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कांवरिया सेवादार की सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन की चपेट में आया था, इलाज के दौरान तोड़ा दम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!






