श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा स्थित काली माता मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्त सुबह चार बजे से ही स्नान कर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर रहे हैं। यह मंदिर श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में स्थित है। यहां भगवान भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था देखी जाती है। स्थानीय भक्तों के अनुसार, लोग एक दिन पहले से ही भगवान के पूजन की तैयारी शुरू कर देते हैं। उनका मानना है कि सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस अवसर पर आलोक, राजन, प्रदीप, राम रूप, उमेश, हरीश, संने, दिलीप और दिनेश सहित कई स्थानीय भक्त उपस्थित रहे।
सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़ा जनसैलाब:श्रावस्ती के दिकौली काली माता मंदिर में हुआ जलाभिषेक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












