Homeक्राइम (Crime)UP: गोंडा में 18.45 लाख बच्चों को मिलेगी कृमिनाशक दवा, डीएम ने...

UP: गोंडा में 18.45 लाख बच्चों को मिलेगी कृमिनाशक दवा, डीएम ने जीजीआईसी में छात्राओं को खिलाई एल्बेंडाजोल

UP: गोण्डा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर स्वस्थ, सशक्त और बेहतर भविष्य की ओर ले जाना अभियान का उद्देश्य है। छात्र-छात्राओं को हाथों की नियमित सफाई, स्वच्छ पानी के सेवन, नाखून साफ रखने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

Also Read: UP: 21 दिन बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होगा मुश्किल, नई व्यवस्था लागू

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में अभियान के तहत 5,181 विद्यालयों और 3,095 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 18,45,736 बच्चों को एल्बेंडाजोल/डिवर्मिंग की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय के बाथरूम में साफ-सफाई की आवश्यकता और कक्षाओं में खराब पंखों की समस्या बताई। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्य को दोनों समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments