Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में महिला से बैंक में टप्पेबाजी, 16,500 रुपये चोरी:एसबीआई ठूठीबारी शाखा...

महराजगंज में महिला से बैंक में टप्पेबाजी, 16,500 रुपये चोरी:एसबीआई ठूठीबारी शाखा में वारदात, सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस


महराजगंज के ठूठीबारी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में सोमवार को एक महिला ग्राहक टप्पेबाजी का शिकार हो गईं। बैंक से 49 हजार रुपये निकालने के बाद जब वह रुपये गिन रही थीं, तभी एक टप्पेबाज 16,500 रुपये लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ठूठीबारी ग्रामसभा के टोला धर्मौली निवासी वसुंधरा पत्नी नाथू खरवार ने बताया कि वह एसबीआई की ठूठीबारी शाखा से 49 हजार रुपये निकालकर गिन रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने रुपये गिनने में मदद का बहाना किया और उनके 16,500 रुपये लेकर चंपत हो गया। रुपये कम होने का पता चलने पर उन्होंने बैंक कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। पीड़िता ने मंगलवार को ठूठीबारी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने टप्पेबाज की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बैंक परिसर में भी हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बैंक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर टप्पेबाज को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments