Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटरा बाजार में निकली तिरंगा यात्रा:श्रावस्ती विधायक के नेतृत्व में लोगों ने...

कटरा बाजार में निकली तिरंगा यात्रा:श्रावस्ती विधायक के नेतृत्व में लोगों ने लिया भाग


श्रावस्ती के इकौना स्थित कटरा बाजार में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा कटरा स्थित शहीद स्मारक (पंचायत भवन) से शुरू हुई। यह कटरा बाजार और बाईपास चौराहा होते हुए चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज तक पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। इस अवसर पर विधायक राम फेरन पांडे ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव से जोड़ने का प्रयास है। विधायक ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। तिरंगा यात्रा में जिला महामंत्री सुनील चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्रावस्ती मनोज दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष पांडे, विन्नू तिवारी, गिलौला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र, पुल्लुर प्रधान, छांगुर प्रधान, पुष्कर तिवारी और अगनू राम प्रधान सहित कई कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और क्षेत्रवासी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments