Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उमस में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल:लोकल फॉल्ट और लापरवाही से बढ़ी...

उमस में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल:लोकल फॉल्ट और लापरवाही से बढ़ी परेशानी

#बस्ती_न्यूज

दुबौलिया में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की लगातार कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। लोकल फॉल्ट और अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी वृद्धि हुई है। बार-बार की कटौती और फॉल्ट से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस से जूझ रहे हैं। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का कोई निश्चित समय नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लोकल फॉल्ट की सूचना देने के बावजूद समय पर समाधान नहीं किया जाता। अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में असंतोष है। उनका कहना है कि यदि विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में, ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार से बात की। जेई कुमार ने बताया कि दुबौलिया और बेमहरी फीडर को एक साथ चलाने पर लोड नहीं ले पा रहा है, इसलिए इन्हें बारी-बारी से चलाया जा रहा है। लोड सामान्य होने पर बिजली आपूर्ति बहाल की जाती है। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से लोकल फॉल्ट की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने, बार-बार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने और क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़ी संख्या में अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर घेराव और विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि बिजली विभाग के अधिकारी इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और उपभोक्ताओं को कब तक राहत प्रदान करते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments