नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल कई याचिकाओं को चुनौती दी है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके पास आय ज्यादा संपत्ति है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 17 अगस्त को सुनवाई करेगी।
राहुल गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस मामले को दिल्ली उच्च न्यायालय में ट्रांसफर करने भी मांग की है। मई में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निर्देश दिया था कि वो राहुल गांधी की संपत्तियों का पता करें। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश ने याचिका दायर कर कहा है कि राहुल गांधी के पास आय से अधिक संपत्ति है।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता के आरोपों का वेरिफिकेशन करने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय ने ये भी कहा था कि सीबीआई या ईडी कानून के मुताबिक उचित कदम उठा सकती हैं। जुलाई में हुई सुनवाई में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सीबीआई के हलफनामे पर अंसतोष जताते हुए कहा कि हलफनामा उसके आदेश के मुताबिक नहीं है।









