संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।
इसी क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह* एवं थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना धर्मसिंहवा पुलिस टीम द्वारा करन पुत्र बखिराहे निवासी अमरहा(मंगता टोला) थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध पारित जिला बदर आदेश का अनुपालन कराते हुए उसे जनपद संतकबीरनगर की सीमाओं से बाहर किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अभियुक्त को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिला बदर अवधि अगले 06 माह के दौरान वह बिना सक्षम न्यायालय अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के जनपद संतकबीरनगर की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
धर्मसिंहवा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, अपराध को बढ़ावा देने वाले तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना है।
*धर्मसिंहवा पुलिस का संदेश:-*
“कानून का सम्मान करने वालों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसहयोग और पुलिस की सक्रियता से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।”
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









