*घटना का संक्षिप्त विवरण – वादी फूलकुमार पुत्र बृजलाल निवासी विशुनपुर कला थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर द्वारा थाना को0 गैसड़ी पर प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक 11.08.2026 को विपक्षी गुड्डे (उम्र 24वर्ष) पुत्र अकबर अली नि0ठकुरापुर थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर व कुछ अन्य व्यक्ति द्वारा वादी के भाई रामसनेही को गैसड़ी बाजार जाते समय ठकुरापुर के पास बुरी तरह मारा- पीटा गया दवा इलाज हेतु वादी के भाई को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 गैसड़ी पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस व धारा 3(2)V Sc/St Act बनाम 1. बाल अपचारी उम्र 14 वर्ष 2. अकबर अली पुत्र यूनुस 3. मग्धे नाऊ पुत्र अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार द्वारा थाना को0 गैसड़ी क्षेत्रांतर्गत हत्या की घटना में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षेण में तथा प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय थाना कोतवाली गैसड़ी के नेतृत्व में-
आज दिनांक 13.08.26 को थाना को0 गैसड़ी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 103(1), 3(5) बी0एन0एस0 व धारा 3(2)v SC/SC ACT से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. अकबर अली पुत्र युनूस , 2. बाल अपचारी उम्र करीब 14 वर्ष को मुखबिरकी सूचना के आधार पर बरूनी नाला थाना क्षेत्र कोतवाली गैस़ड़ी जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल डण्डा बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. अकबर अली पुत्र युनूस निवासी ग्राम ठकुरापुर थाना कोतवाली गैसड़ी जनपद बलरामपुर ।
2. बाल अपचारी उम्र करीब 14 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण* – एक अदद आला कत्ल डण्डा
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बता रहे है कि मृतक रामसनेही मेरे ढाबली में चोरी का प्रयास कर रहा था जब मैंने देखा तो क्रोध में उसे पकड़ कर खम्भे में बांध कर डंडे से मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गयी ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.प्र0नि0 श्री राजकुमार पाण्डेय
2.उ0नि0 श्री गुलाबशाही
3.कां0 धर्मेन्द्र कुमार
4.कां0 विपिन कुमार
5.कां0 अमित कुमार यादव











