HomeUncategorizedस्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया...

स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुईया बॉर्डर पर 62वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

 

श्रावस्ती /स्वतंत्रता दिवस-2026 के दृष्टिगत जनपद श्रावस्ती में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं एसएसबी कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण’ द्वाराथाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल के सुइयां बॉर्डर, एवं आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों/गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ’सीमा स्तम्भ संख्या भारत-634 (1) का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सीमा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया’ तथा संबंधित अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी, आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की आवाजाही एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा बलों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तदोपरान्त हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुईया बॉर्डर पर 62वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा रैली में पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एसएसबी के डॉग स्क्वायड द्वारा डॉग शो/डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षित श्वानों द्वारा सुरक्षा, खोज एवं संदिग्ध वस्तुओं की पहचान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया।’ कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तत्परता एवं कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया गया।

सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को देने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular