इस अवसर पर अस्पताल परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के बलिदान का परिणाम है। हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में भूमिधर गुप्ता, नीतू चौधरी, रेनू सिंह, दिनेश चौधरी, गुलाब सिंह, अंजली यादव, अंजली शर्मा, रनवीर सिंह, केतन सिंह, जानवी सिंह, नेहा भारती, सनी चौधरी, निशा पाल, विकास पाल, सत्यराम चौधरी, सरिता देवी, ज्योति चौधरी, खुशबू आर्या, करन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।












