मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के नगर पंचायत चौक में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासद, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। नगर पंचायत चौक के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मद्धेशिया ने शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए देशहित और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी लोगों से आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। कार्यक्रम का समापन देश की प्रगति और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चौक नगर पंचायत में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित:अध्यक्ष संगीता देवी ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












