#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुसहा पुलिस चौकी और स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण किया गया। मुसहा पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज सैय्यद वशी हैदर जैदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कांस्टेबल मनीष सिंह, सूरज सिंह और एहती श्याम सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसी क्रम में, स्वास्थ्य केंद्र पर भी स्वास्थ्यकर्मियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। फार्मासिस्ट राम सुरेश वर्मा, लैब टेक्नीशियन मनोज वर्मा और एएनएम गुड़िया यादव ने समारोह में भाग लिया। समाजसेवी फूलचन्द यादव भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गाया गया। देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती की मुसहा चौकी पर ध्वजारोहण:स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने फहराया तिरंगा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












