HomeHealth & Fitnessहोर्डिंग लगाते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, खंभे से गिरकर...

होर्डिंग लगाते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, खंभे से गिरकर मौत

  • लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम; शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

मोहनलालगंज , लखनऊ। बिजनौर  में गुरुवार देर रात होर्डिंग (फ्लेक्स बोर्ड) लगाते समय बिजली के तार की चपेट में आने से खंभे से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूर को उसके साथी आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी आशीष गौतम उर्फ छोटू (35) ठेके पर फ्लेक्स बोर्ड व होर्डिंग लगाने का काम करता था। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह बिजनौर स्थित तहसील के पास खंभे पर चढ़कर फ्लेक्स बोर्ड लगा रहा था। इसी दौरान बोर्ड लगाते समय उसका हाथ अचानक बिजली के तार से छू गया।

करंट का तेज झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सर के बल सड़क पर जा गिरा।हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया।साथियों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल में उपचार के दौरान आशीष की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आशीष की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी आरती के अलावा एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद आशीष का शव मऊ स्थित घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने परिवार को ढांढस बंधाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments