Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)झपट्टा मार गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार:मुंडेरवा पुलिस ने नकदी, सोने के...

झपट्टा मार गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार:मुंडेरवा पुलिस ने नकदी, सोने के आभूषण बरामद किए

#बस्ती_न्यूज

मुंडेरवा पुलिस ने झपट्टा मार गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से नकदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। यह गिरफ्तारी टेढ़ी गुमटी फ्लाईओवर के पास से मुखबिर की सूचना पर हुई। थाना प्रभारी मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह को शुक्रवार, 14 अगस्त को सूचना मिली थी कि ऊंचगांव जमोहे के पास फ्लाईओवर पर झपट्टा मार गैंग के सदस्य मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर एक टूटी हुई सोने की चेन, एक लॉकेट और 2070 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शशि कला उर्फ मीना (पत्नी राजदेव, निवासी मुड़ियारी, थाना महुली), शांति देवी उर्फ गुड्डी (पत्नी पप्पू उर्फ पारस) और पप्पू उर्फ पारस (निवासी भुवरिया, थाना खलीलाबाद) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ये आरोपी देवरिया शिव मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशाना बनाते थे। पुलिस को इनकी गतिविधियों की सूचना पहले भी मिली थी, जिसके बाद से इनकी तलाश की जा रही थी। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular